*नवापारा अभ्यारण्य में दो दिनों में तीन हिरणों की संदेहास्पद मौत*
जिले के नवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में हिरणों की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। लगातार दो दिनों के भीतर अभ्यारण्य में तीन हिरणों की मौत से वन विभाग के कर्मचारी हैरान हैं। बुधवार सुबह नवापारा के रामपुर चारागाह (कक्ष क्रमांक 127) में एक हिरण मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि अभ्यारण्य में घूम रहे आवारा या जंगली कुत्तों के हमले से हिरण की जान गई होगी। घटना की सूचना पर पहुंची विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। एसडीओ कृषनानू चंद्राकरन के नेतृत्व मे बारनावापारा रेंजर रूपेश्वर व विभाग की टीम मौत के वास्तविक कारणों की जांच व सुरक्षा के इन्तेजाम कर वास्तविकता की जांच कर रही है बाकि खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी । इससे पहले. सात जुलाई को भी इसी स्थान पर दो हिरणों की मौत हुई थी। वन विभाग के अधिकारियों का कहना था कि दोनों हिरणों की मौत आपसी लड़ाई के कारण हुई थी।

