*परचम लहराया — जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने ‘नारी संगम सीज़न 3’ के भव्य आयोजन से रचा इतिहास*



*परचम लहराया — जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल ने ‘नारी संगम सीज़न 3’ के भव्य आयोजन से रचा इतिहास**जेसीआई रायपुर राम कैपिटल द्वारा 300 ऑर्गेनाइजेशन को एक साथ मंच में लाने के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ डॉक्टर सोनम शर्मा जी ने के द्वारा यह बताया गया**ईश्वर ने हमें बहुत अच्छा जीवन दिया है इसे इंजॉय करना चाहिए- राजेश अग्रवाल*
*ऐतिहासिक सफलता की नई इबारत**जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के ‘नारी* *संगम–सीज़न 3’ ने छोड़ी अमिट छाप*
*रायपुर | 03 जुलाई 2026*
*जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल द्वारा आयोजित “नारी संगम – सीज़न 3 : लव यू जिंदगी” का भव्य, ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक आयोजन आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महिलाओं के नेतृत्व, सीखने, संवाद और उत्साह से परिपूर्ण इस महासम्मेलन ने एक नई पहचान स्थापित की।*
*कार्यक्रम में लगभग 300 संस्थाओं से 2000 से अधिक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी महिलाओं को मेडल पहनकर उनका सम्मान किया गया । इनमें केवल रायपुर ही नहीं बल्कि बेमेतरा, राजनांदगांव, कोरबा, बिलासपुर, भिलाई, दुर्ग, कुम्हारी सहित अनेक शहरों से संस्थाएं एवं प्रतिभागी शामिल हुए। पूरा सभागार महिलाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से खचाखच भरा रहा तथा पूरे आयोजन के दौरान तालियों की गूंज लगातार सुनाई देती रही। आयोजन का वातावरण पूरे समय उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहा।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:30 बजे हुआ। इसके पश्चात सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र का संचालन इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल द्वारा किया गया। “लव यू जिंदगी” विषय पर आधारित अपने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक राजेश अग्रवाल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि ईश्वर ने हमें इतना अच्छा जीवन दिया है जो कि पूरे ब्रह्मांड में और किसी को नहीं मिला है। उसके बावजूद हम लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर और परिस्थितियों को दोष देते हुए परेशान रहते हैं, गुस्सा करते हैं, इरिटेट, ईर्ष्या यह सब हमारी मूलभूत स्वभाव बनते जा रहा है जिसके कारण बीमारियां होती हैं। जबकि हम लोगों को हर एक परिस्थिति का सामना शांत रहकर पॉजिटिव सोच के साथ डील करना चाहिए। अपने में बदलाव के लिए प्रेक्टिस करके आनंद और खुशी हर क्षण महसूस की जा सकती है। जिंदगी से प्यार करने के तरीकों पर उन्होंने फोकस डाला। उपस्थित महिलाओं ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ प्रशिक्षण का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किए गए, जिनमें महिलाओं ने आयोजन को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं यादगार बताया।*
कार्यक्रम के समापन समारोह संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल की विशेष मैगजीन “वामिका” का विमोचन किया गया। संस्था की अध्यक्ष धृति वैभव शर्माजी ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की जाएगी
इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं को विशेष सम्मान भी प्रदान किए गए—
* ओल्डेस्ट ऑर्गनाइजेशन सम्मान —गुजराती महिला मंडल ____________________* बेस्ट ड्रेसअप अवॉर्ड — BGS महिला मंडल _________________* बेस्ट थीम अवॉर्ड — __राधे राधे ग्रुप__________________
इसके साथ ही कार्यक्रम में 10 भाग्यशाली प्रतिभागियों का लकी ड्रॉ निकाला गया तथा दस लकी विनर्स की घोषणा कर उन्हें आकर्षक उपहार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रखा गया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को सीखने, जुड़ने और प्रेरित होने का अवसर प्राप्त हुआ। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए।
इस सफल आयोजन का नेतृत्व जेसीआई अध्यक्ष डॉ. धृति वैभव शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वर्धर, चैप्टर कन्वीनर रुपाली दुबे, चैप्टर इंचार्ज आंचल पंजवानी, कार्यक्रम समन्वयक जया अरोड़ा, सचिव प्रीति अग्रवाल, समस्त पूर्व अध्यक्षों की टीम, कार्यक्रम निदेशकों एवं संपूर्ण वामा टीम का विशेष योगदान रहा। सभी के मार्गदर्शन एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन एक ऐतिहासिक उपलब्धि बन सका।
मीडिया प्रभारी सुमन दीवान एवं दीया मूलचंदानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल को भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायक, प्रशिक्षण आधारित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किए।
नारी संगम – सीज़न 3 केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के उत्साह, सहभागिता, सीखने और सशक्त नेतृत्व का एक अविस्मरणीय उत्सव बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *