ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों से मिले सर्व यादव समाज के पदाधिकारी, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ग्राम नकटी के पीड़ित परिवारों से मिले सर्व यादव समाज के पदाधिकारी, राहत सामग्री वितरित कर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा


रायपुर। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के नेतृत्व में समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने ग्राम नकटी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना तथा उन्हें भोजन, पेयजल एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
समाज के पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सर्व यादव समाज उनके साथ मजबूती से खड़ा है तथा हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, महासचिव मनोज यादव, जिला अध्यक्ष गजानंद यादव तथा युवा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीत यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा मुकेश यादव, रामू यादव, जितेश यादव, अमित यादव, विकास यादव, नवीन यादव, घनश्याम यादव, गणेश यादव, आशीष यादव एवं अनिल यादव सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित होकर सेवा कार्य में सहभागी बने।
सर्व यादव समाज ने पुनः अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि समाज सेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता ही संगठन का मूल उद्देश्य है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *