*जप्त चेन मशीन की सील तोड़कर चेन माउंटेन मशीन ले गए रेत माफिया*
रायपुर : राजधानी से लगे आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदीडीह स्थित महानदी रेत खदान में अवैध उत्खनन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सेंट्रल माइनिंग की टीम द्वारा अवैध खनन के मामले में सील की गई तीन चैन माउंटेन मशीनों में से एक को रेत माफिया उड़ा ले गए। जानकारी के अनुसार 13 मई को ग्रामीणों की शिकायत और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के बाद सेंट्रल माइनिंग की टीम ने हरदीडीह खदान में छापेमारी कर अवैध उत्खनन में लगी मशीनों को जब्त कर टेलर के आभाव मे मोके पर ही सील लगाकर जप्त किया था, लेकिन कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन करता द्वारा सील तोड़कर मशीन हटा दिया गया। मामले में अब तक एफआइआर दर्ज नहीं की गई है। बड़ा सवाल यही है कि सरकारी सील तोड़कर मशीन हटाने के आरोपों के बावजूद अब तक एफआइआर क्यों दर्ज नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों की गिरफ्तारी व जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

