राजपुरोहित संघर्ष समिति की बैठक में जिला केंद्र पर महापड़ाव का निर्णय
राजस्थान कालंद्री सुरेश हनवंत सिंह बारवा ने बताएं अनुसार कालंद्री 2 जुलाईश्री ब्रह्मधाम कालंद्री में राजपुरोहित समाज की बैठक हुई जिसमें आमलारी गांव में अभय राजपुरोहित की निर्मम हत्या के विरोध में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए जिला मुख्यालय पर महापड़ाव करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्व समिति से संघर्ष समिति का निर्माण किया गया।संघर्ष समिति के अनुसार अपराधियों का फास्ट ट्रैक में मुकदमा चकाना,जिस प्रकार से योजनाबद्ध तरीके से हत्या की है उसकी परत दर जांच करने के साथ ही जब तक जांच पूरी नहीं होती तब तक थानाधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया जाए।इसके साथ ही प्रशासन द्वारा नाली विवाद का ठोस निर्णय नहीं लेना भी चर्चा का विषय रहा। पीड़ित परिवार व संघर्ष समिति को हत्या के पीछे एक बड़े षड्यंत्र की बू आ रही है अतः हत्या के समस्त दोषियों का नार्को टेस्ट करवाकर पीड़ित परिवार व संघर्ष समिति की इस मांग को मानकर पूर्ण रूप से आश्वस्त करे। साथ ही ग्राम पंचायत आमलारी को भी हत्या का बराबर दोषी मानकर एवं इस नाली के विवाद को नहीं सुलझाने के कारण बराबर दोषी मानकर उन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जाये।आगामी *8 जुलाई प्रातः 11 बजे समय में सिरोही मुख्यालय रामझरोखा मैदान सिरोही में समाज का महापड़ाव रहेगा*

