*वन बंधु परिषद महिला समिति की बैठक संपन्न,संगठन को सशक्त बनाने लिया संकल्प*

*वन बंधु परिषद महिला समिति की बैठक संपन्न,संगठन को सशक्त बनाने लिया संकल्प*


रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति की बैठक मंगलवार को देवेंद्र नगर स्थित कार्यालय में संपन्न हुई, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से वेस्ट जोन की चेयरपर्सन माधवी झंवर(इंदौर) उपस्थित रही।
महिला समिति प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि माधवी झंवर ने अपने उद्बोधन में एकल अभियान की शक्ति, उसके व्यापक प्रभाव एवं समाज परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान श्रीमती माधवी ने अपने जीवन के कुछ प्रेरणादायी अनुभव एवं संघर्षपूर्ण प्रसंग भी साझा किए, उनकी आत्मकथा से जुड़े संस्मरणों को सुनकर सभी पदाधिकारी अत्यंत प्रभावित हुईं तथा सेवा और संगठन के कार्यों के प्रति नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त की।
वही प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया एवं सचिव सरिता रेखानी ने महिला समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत कर भविष्य में किए जाने वाले कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की। बैठक के अंत में श्रीमती माधवी के नेतृत्व में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए संकल्प लिया। बैठक में मनीषा सिंघानिया, मीना अग्रवाल, ऋतु खंडेलवाल, देवी अग्रवाल, फूल नत्थानी, सविता गुप्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *