​बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी वैशाली नगर विधानसभा ; गदा चौक पर जोरदार प्रदर्शन​



भिलाई (सुपेला): 23 जून, 2026​बढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी आम आदमी पार्टी वैशाली नगर विधानसभा ; गदा चौक पर जोरदार प्रदर्शन​ महंगाई ,स्मार्ट मीटर, बिजली बिल वृद्धि, पेट्रोल, गैस, स्कूल फीस , बेरोजगारी और बुनियादी चीजों के दामों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; राजनीतिक गलियारों में मची हलचल ।
​भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुपेला के व्यस्ततम गदा चौक पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा बढ़ती महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। दोपहर ठीक 3:30 बजे शुरू हुए इस आंदोलन में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव दुर्ग राजनादगांव संभाग सह प्रभारी देविंदर सिंह भाटिया (वैशाली नगर विधानसभा) ने केंद्र और राज्य सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सायं सायं महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ गया हे ‘रोटी, कपड़ा, मकान , गैस ,पेट्रोल , बिजली , पानी से लेकर आटा-डाटा सब महंगा’ आज देश और प्रदेश का आम नागरिक महंगाई के बोझ तले दबा जा रहा है। सरकार हर मोर्चे पर मूल्य वृद्धि को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी और जिला महासचिव अजय रामटेके ने बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि और जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटरों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि शासन नीतिगत योजनाएं बनाने में इसलिए विफल है क्योंकि हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है । इन्हीं कारणों से आज तेल, गैस और आटे जैसी बुनियादी खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे है ।
ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, दिनेश यादव ,मो.जमीर ने कहा कि आज के दौर में अच्छी शिक्षा और बेहतर इलाज आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। एक तरफ पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षाओं और रोजगार के लिए परीक्षाएं भी EVM जैसे संदेह के घेरे में आ गई । जिसके कारण युवाओ में काफी आक्रोश है । जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ आज के डिजिटल युग में ‘डाटा’ की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को भी आम जनता की जेब पर डाका बताया गया, बेरोजगार युवा इंटरनेट के माध्यम से ही आज पढ़ाई , रोजगार के लिए निर्भर है और वही दूसरे राज्यों में रोजगार के रहे युवाओं को वर्क फ्रॉम होम ने डिजिटल की गुणवत्ता भी नहीं मुहैया करा पा रही है ।​प्रदर्शन में आम जनता ने भी सरकार की नाकामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।निकाय चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मी तेज​सड़क पर उतरे आम आदमी पार्टी के इस भारी हुजूम और आक्रामक रुख ने शहर के राजनैतिक पारे को भी बढ़ा दिया है। शहर के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ‘आप’ का यह शक्ति प्रदर्शन महज एक आंदोलन नहीं है, बल्कि आगामी नगर निगम चुनाव का शंखनाद है।​दूसरी ओर, क्षेत्र के प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस पार्टी इसे आने वाले नगर निगम चुनाव की तैयारी की दृष्टि से देख रहे हैं। दोनों ही प्रमुख दलों के खेमे में इस प्रदर्शन को लेकर अंदरूनी रणनीतियां बनना शुरू हो गई हैं, क्योंकि ‘आप’ सीधे तौर पर बिजली, पानी और महंगाई जैसे उन बुनियादी मुद्दों को उठा रही है जो सीधे तौर पर शहरी निकाय चुनाव के नतीजों को प्रभावित करते हैं।हजारों पर्चे बांटकर जनता को किया जागरूक​इस आंदोलन में वैशाली नगर विधानसभा के विभिन्न वार्डों से आए पार्टी के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य प्रदेश सचिव दुर्ग राजनादगांव संभाग सह प्रभारी दविंदर सिंह भाटिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अनुशासन समिति ) कमल नारायण शर्मा, दुर्ग लोकसभा महासचिव ज्ञान प्रकाश तिवारी, दुर्ग जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ रूपेंद्र चंद्राकर, दुर्ग जिला महासचिव अजय रामटेक, ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश यादव, दुर्ग लोकसभा उपाध्यक्ष भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी शिवा रायडू , ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद जमीर, वार्ड अध्यक्ष राजकुमार वर्मा,वार्ड अध्यक्ष रामकेश मौर्या, सक्रिय सदस्य चरोदा निगम से शेख शमीम,सदस्य ईश्वर, सदस्य तीरथ एवं अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने सुपेला गदा चौक से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को हजारों की संख्या में पर्चे बांटे। इन पर्चों के माध्यम से भाजपा सरकार की विफल आर्थिक नीति बढ़ती महंगाई को और जनता के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।​प्रदर्शन के समापन पर आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही बिजली बिलों में कटौती नहीं की और स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटना बंद नहीं किया, महंगाई और रोजगार जैसे वादों से मुकरा तो इस आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

प्रेषक
ज्ञान प्रकाश तिवारीमहासचिवदुर्ग लोकसभा क्षेत्रआम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *