*श्री खेतेश्वर मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव महोत्सव संपन्न हुआ!*

*श्री खेतेश्वर मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव महोत्सव संपन्न हुआ!*


पत्रकार: सुरेश हनवंत सिंह बारवा रणजीत सिंह राजपुरोहित ने बताया अनुसार पुणे (महाराष्ट्र): गोकुल नगर, कोंढवा स्थित संत श्री खेतेश्वर मंदिर एवं श्री राजपुरोहित समाज भवन प्रांगण में आयोजित चतुर्थ वर्षगांठ पाटोत्सव महोत्सव ।
यह महोत्सव ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्मा सावित्री सिद्ध पीठाधीश्वर एवं श्री खेतेश्वर मंदिर पुणे तथा श्री राजपुरोहित समाज संस्था, पुणे के अध्यक्ष, अनंत विभूषित ब्रह्मऋषि पूज्य श्री तुलछारामजी महाराज, महामण्डलेश्वर श्री निर्मलदासजी महाराज एवं महन्त श्री घनश्यामदासजी महाराज के पावन सानिध्य में श्री राजपुरोहित समाज संस्था, पुणे द्वारा आयोजित किया गया।
महोत्सव के दौरान आगामी एक वर्ष तक मंदिर एवं समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों हेतु व्यय राशि की बोलियों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उदारतापूर्वक दान एवं सहयोग की घोषणाएं हुई।
इस भव्य आयोजन में पुणे एवं पुणे संभाग के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान एवं अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर भाग लिया। कर्मभूमि पुणे में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में बुजुर्गो, युवाओं, बालकों -बालिकाओं तथा मातृ-शक्तियों श्रद्धा एवं भक्ति भाव में सराबोर दिखाई दिये।
कार्यक्रम का सफल संचालन चन्दन सिंह जी राजपुरोहित (धांगड़वास) ने किया। वहीं युवा एवं उभरते हुए भजन गायक हेमेंद्रसिंह जी राजपुरोहित (भाकरीवाला, पाली) ने अपनी मधुर ध्वनि से ऊर्जावान भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
18 जून की सायंकाल आरम्भ हुआ यह धार्मिक आयोजन 19 जून प्रातः पुनः प्रारम्भ होकर देर सायंकाल तक निरन्तर चलता रहा। पूरे महोत्सव के दौरान भजन, सत्संग, दर्शन एवं धार्मिक कार्यक्रम का क्रम चलता रहा।
महोत्सव पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं अत्यंत भव्य रहा। श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं महाप्रसादी की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी। लगभग 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महोत्सव में सहभागिता करते हुए महाप्रसादी का लाभ प्राप्त किया।
श्री राजपुरोहित समाज संस्था, पुणे द्वारा आयोजन की सभी व्यवस्थाएं अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सराहनीय रहीं। बाहर से पधारे श्रद्धालुओं ने भी संस्था की व्यवस्थाओं एवं आतिथ्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं मातृशक्ति ने तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान कर आयोजन को सफल बनाया। सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन की भव्यता, अनुशासन एवं सेवा भाव की सराहना की।
इस प्रकार कर्मभूमि पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित श्री खेतेश्वर मंदिर का चतुर्थ पाटोत्सव महोत्सव श्रद्धा, भक्ति, सेवा एवं सामाजिक एकता का अनुपम उदाहरण बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *