संगठन जिला महासचिव बनने पर मुनि श्री के दर्शन करने पहुंचे – पप्पू लाल कीर



संगठन जिला महासचिव बनने पर मुनि श्री के दर्शन करने पहुंचे – पप्पू लाल कीर
राजसमंद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी धीरज टोकेस , सह-प्रभारी सतपाल केम तथा प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक द्वारा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रदेश यूथ विंग संयुक्त सचिव पप्पू लाल कीर को जिला संगठन महासचिव , राजसमंद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
जिम्मेदारी मिलने के बाद पप्पू लाल कीर ने अपनी धर्मपत्नी जमना कुमारी कीर के साथ कांकरोली स्थित चंडालिया भवन पहुंचकर मुनि श्री संजय कुमार जी , मुनि श्री प्रकाश कुमार जी एवं मुनि श्री सिद्ध प्रज्ञ जी के दर्शन किए तथा उनके सान्निध्य में मंगल पाठ का लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर उन्होंने समाज में सद्भाव, सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया ।
पप्पू लाल कीर लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं । वे आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं तथा सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय , राजसमंद के छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रहे हैं । छात्र राजनीति से लेकर जनसरोकारों के मुद्दों तक उनकी सक्रिय भूमिका रही है । इसके अलावा वे खमनोर पंचायत समिति क्षेत्र से पंचायत समिति सदस्य का चुनाव भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं ।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पप्पू लाल कीर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक अनुभव से राजसमंद जिले में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी ।
जारीकर्ता:पप्पू लाल कीरजिला संगठन महासचिवआम आदमी पार्टी , राजसमंदमो. 8003695834

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *