जगदलपुर-महारानी अस्पताल में एक बार फिर से स्टाफ के द्वारा नया कारनामा देखने को मिला, जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर के साथ ही सिविल सर्जन व सीएमओ आदि को एक शिकायत पत्र देकर मामले की जांच करने और स्टाफ पर कार्यवाही करने की बात कही गई है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए शांति नगर वार्ड में निवास करने वाली पिंकी यादव पति संजय यादव ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह 5.30 बजे स्वास्थ्य खराब होने के कारण महिला वार्ड में भर्ती किया गया था, वही वार्ड में पिंकी नाम की 2 मरीज भी थी, ऐसे में स्टाफ के द्वारा दूसरे नाम की पिंकी की पूरी दवा मुझे देने के साथ ही ड्रीप भी चढ़ाया गया, साथ ही सुबह तक भर्ती करने के बाद दूसरे डॉक्टर ने बिना देखे ही छुट्टी कर दिया, वही जो बीमारी नही थी उसका भी दवा दिया गया, यही नही हाथ मे लगा कैनुला भी नही निकाला, और घर भेज दिया गया, घर पहुचने पर जब मां ने जब डिस्चार्ज टिकट को देखा तब इस बात का पता चला कि जो बीमारी नही थी उसकी दवा भी दिया गया था, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों ने इस मामले की शिकायत बस्तर कलेक्टर के साथ ही सिविल सर्जन से किया।
जिसको मिली थी छुट्टी उसे ना देकर दूसरे को दे दिया छुट्टी महारानी अस्पताल का नया कारनामा

