बड़ी खबर : छतीसगढ़ अमित जोगी गिरफ्तार

पूर्व सीएम अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जोगी को गिरफ्तार करने मरवाही सदन में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था, गिरफ्तार अमित जोगी की गौरेला कोर्ट में पेशी होगी। अमित पर नागरिकता को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप है। अमित जोगी के खिलाफ अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्र और दस्तावेज देने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। इस मामले में अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए बिलासपुर के एसपी दफ्तर का घेराव भी किया गया था। अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाने मे मामला दर्ज है, जिसे लेकर सोमवार को समीरा पैकरा सहित मरवाही के आदिवासियों ने अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी ऑफिस का घेराव किया था। थाने में हुई शिकायत के मुताबिक जोगी ने शपथपत्र में अपना जन्म स्थान की गलत जानकारी दी थी. इस पर गौरेला थाने में अमित जोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 3 फरवरी को मरवाही के पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ गौरेला थाने में धारा 420 का प्रकरण दर्ज किया गया था। मरवाही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी रहीं समीरा पैकरा ने दर्ज कराया था। चुनाव हारने के बाद समीरा पैकरा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके अमित जोगी की जाति एवं जन्म तिथि को चुनौती भी दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *