बिलासपुर. ओला कार ड्राइवर की हत्या कर कार लूटने के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी शेख यरनाज उर्फ शादाब पिता शेख इरफान ने कार बुलाई थी और ओला कार चालाक अनिल मौर्य की हत्या कर दी थी। आरोपी अनिल की हत्या करने के बाद अनिल के शव को कार में रखकर पहले शहर के अनेकों जगह घूमता रहा और उसने उसके बाद कोनी क्षेत्र में शव को सड़क के किनारे फेंक दिया और कार लूट कर भाग गया।
गाड़ी से खून के दाग भी हटा दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ओला की कार लूटने का प्लान बनाया था उसने सस्ते दामों में कार बेचने के लिए ग्राहक भी खोज लिया था। विगत 29 अगस्त को आरोपी ने रात करीब 11.34 बजे ओला केब बुक की थी और उसे खपरगंज से बिलासा ताल जाना था।…

