कराटे खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म के आरोप में कोच गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में नेशनल कराटे प्लेयर के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बलात्कार का आरोप कराटे के कोच फुजैल अली पर लगा है। फुजैल पर आरोप है कि उसने शादी का झाँसा देकर कराटे प्लेयर के साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर भोपाल के कमला नगर थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कर कोच को हिरासत में ले लिया गया है।

दरअसल, ये घटना 4 महीने पहले की है। तब पीड़िता नेपाल कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी। उसी दौरान उसकी दोस्ती फुजैल अली से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच में लगातार बातें होने लगी। कुछ दिन बाद फुजैल अली ने उससे शादी का वादा किया और फिर भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में बने एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित फुजैल ने उसे यह कहकर चुप करा दिया कि वह उससे शादी करना चाहता है।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित फुजैल अली इसके बाद शादी का झाँसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। और जब 26 अगस्त 2019 को उसने फुजैल से शादी की बात की, तो वह मुकर गया और बोला कि वह उससे शादी नहीं करना चाहता।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी का दबाव बनाया तो फुजैल ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उसे जानता नहीं है। साथ ही पीड़ित खिलाड़ी का आरोप है कि फुजैल ने उसके घरवालों को मारने की भी धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने जहाँगीराबाद थाने में माता-पिता के साथ जाकर आरोपित फुजैल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *