होटल महराव ईन, जेल रोड, रायपुर में संजय-विजय द्वारा प्रस्तुत “गीतों की एक सुरीली शाम” कार्यक्रम का आयोजन हुवा


रायपुर। आज होटल महराव ईन, जेल रोड, रायपुर में संजय-विजय द्वारा प्रस्तुत “गीतों की एक सुरीली शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगीतमय संध्या में शहर के प्रसिद्ध एवं प्रतिभाशाली गायकों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विनोद क्षेतीजा , देव खटवानी, संजय दुल्हानी, वसुधा सेन, दीया मूलचंदानी एवं मीनाक्षी केसरवानी ने शानदार गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। वहीं सेलिब्रिटी एंकर लक्ष्य टारगेट ने अपने विशेष अंदाज़ में कार्यक्रम का संचालन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम के मार्गदर्शक दिलीप गजवानी रहे। आयोजन के डायरेक्टर विजय मोटवानी एवं डॉ. संजय लालवानी थे, जबकि व्यवस्थापक की जिम्मेदारी कमल बडवानी द्वारा निभाई गई।

शाम 6:30 बजे से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित संगीत प्रेमियों ने देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में सिंगर्स को मोमेंटो प्रदान किए गए ।आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *