सही दवा शुध्द आहार अभियान : नारकोटिक औषधियों की जांच एवं अधूरे रिकार्ड वाले फर्म पर कार्यवाही
उपरोक्त विषयांतर्गत, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 व कलेक्टर सरगुजा के आदेशानुसार दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 तक जिले में नागरिेकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्येश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ‘‘सही दवा, शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार‘‘ थीम अंतर्गत दिनांक 04.05.2026 एवं दिनांक 05.05.2026 को सरगुजा जिले के 09 थोक औषधि प्रतिष्ठानों एवं 07 फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थोक औषधि प्रतिष्ठानों में नारकोटिक्स औषधियों के स्टाक एवं क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई। सरगुजा जिले के थोक औषधि प्रतिष्ठानों द्वारा प्रस्तुत ऐसे विक्रय बिल जो अन्य जिले से संबंधित पाए गए, उन्हे संबंधित जिलो को सूचना देते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया एवं समस्त मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रति माह नियमित रूप से नारकोटिक्स औषधियो का क्रय-विक्रय अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत करें जिससे फुटकर विक्रेताओं द्वारा नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय पर निगरानी रखा जा सके। निरीक्षण के दौरान 01 फर्मं में नशीली दवाओं के क्रय-विक्रय रिकार्ड में अनियमितता पाई गई, उक्त फर्म के विरूद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के तहत कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही में संयुक्त टीम सहायक औषधि नियंत्रक – श्री किशोर ठाकुर, औषधि निरीक्षक- श्री अनिल पैंकरा एंव औषधि निरीक्षक-श्री अमरेश कुमार तिर्की शामिल रहे।

