कक्षा 12 वीं में प्रदेश में 9 वां स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा काजल साहू एवं आफिया खातून का पंकज शर्मा एवं कांग्रेसजनों ने सम्मानित किया


कक्षा 12 वीं में प्रदेश में 9 वां स्थान पाने वाली मेधावी छात्रा काजल साहू एवं आफिया खातून का पंकज शर्मा एवं कांग्रेसजनों ने सम्मानित किया।
छ.ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा एवं अन्य कांग्रेसजनों ने कक्षा 12 वीं में प्रदेश में 9 वां स्थान पाने वाली मुजगहन निवासी श्री भरतलाल साहू एवं श्रीमती सरोज साहू की पुत्री मेधावी छात्रा काजल साहू एवं बीरगांव निवासी श्री मो. अनवर एवं श्रीमती रौनक परवीन की पुत्री मेधावी छात्रा आफिया खातून को उसके निवास स्थान जाकर सम्मानित किया। पंकज शर्मा ने छात्रा काजल एवं आफिया को गुलदस्ता देकर और मिठाई खिलाकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि उनकी यह सफलता, कडी मेहनत, अनुषासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है, मुजगहन एवं बीरगांव की इन होनहार बेटियों पर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश का गर्व है। उन्होने अन्य विद्यार्थियों को भी काजल एवं आफिया से प्रेरणा लेने की अपील की है। इस अवसर पर बीरगांव के महापौर नंदलाल देवांगन, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी, पार्षद इकराम अहमद, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हिरेन्द्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष चंपालाल देवांगन, जिला महामंत्री सुरेष धीवर, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र साहू, गजेन्द्र साहू, खेमू यादव, प्रहलाद साहू, मोहन साहू, राजेन्द्र धीवर, लक्की धीवर, परमेष्वर कोषे, तरूण देवांगन, नीरज तिवारी, देवेन्द्र टंडन आदि प्रमुख रूप से उपथित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *