जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कास्मेटिक दुकानों की सघन जांच
उपरोक्त विषयांतर्गत छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय, अंबिकापुर, जिला सरगुजा के आदेशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्येश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ‘‘सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार‘‘ थीम अंतर्गत प्रथम चरण के चतुर्थ दिवस में दिनांक 30.04.2026 को कुल 08 कास्मेटिक प्रतिष्ठानों क्रमशः रवि श्रृंगार, नीतू श्रृंगार, किवी सुपर मार्केट लुण्ड्रा, नूर श्रृंगार, सहेली स्टोर, विविधा किराना स्टोर बतौली एवं खुश्बू श्रृंगार, प्रज्ञा श्रृंगार रघुनाथपुर की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान समस्त कास्मेटिक प्रतिष्ठानों में कास्मेटिक प्रोडक्ट्स के बैच क्रमांक, निर्माण एवं अवसान तिथि की जांच की गई। बिना बैच क्रमांक, निर्माण एवं अवसान तिथि वाले कास्मेटिक प्रोडक्ट्स को विक्रय न करने की हिदायत दी गई। सभी संस्थान को एलोपैथिक दवा युक्त कास्मेटिक का संधारण नहीं करने के निर्देश दिया गया। साथ ही उपरोक्त समस्त प्रतिष्ठानों को कास्मेटिक प्रोड्क्ट्स का क्रय अधिकृत थोक प्रतिष्ठानों से करने उपरांत ही आमजन में विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया।

