जिले में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती
अमर स्तम्भ में खबर छपते ही हरकत में आया प्रशासन
कांकेर। 28 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय हिंदी दैनिक अमर स्तम्भ में जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों और स्ट्रीट फूड वेंडरों की लापरवाही को लेकर प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अगले ही दिन साफ तौर पर देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही 29 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गई और शहर के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई दुकानदारों में सुधार की चेतना भी देखने को मिली।
खबर के बाद प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाईहोटलों और फूड पॉइंट्स पर पहुंची जांच टीम
खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। टीम ने शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड केंद्रों पर अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब पाई गई। खाद्य पदार्थ खुले में रखे हुए मिले और कई विक्रेता बिना ग्लव्स और कैप के खाद्य सामग्री तैयार करते और परोसते नजर आए। अधिकारियों ने मौके पर ही सख्त निर्देश देते हुए सुधार के लिए चेतावनी जारी की।
वृंदावन रेस्टोरेंट पर विशेष कार्रवाईमिठाइयों के नमूने जांच के लिए भेजे गए
प्राप्त शिकायत और खबर के आधार पर खाद्य सुरक्षा टीम ने वृंदावन रेस्टोरेंट कांकेर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यहां से बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन के नमूने लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण में पाई गई कमियों और अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी किया गया और जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए।
कार्बाइड मुक्त अभियान को मिली रफ्तारफल विक्रेताओं को दी गई सख्त चेतावनी
निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों ने जिले को कार्बाइड मुक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। फल विक्रेताओं को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायनों का उपयोग न करें। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे रसायनों से पकाए गए फल स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं और इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
जनता से भी सहयोग की अपीलसुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री अपनाने का संदेश
खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे जागरूक रहें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी विभाग को दें। साथ ही यह भी कहा गया कि लोग साफ-सफाई का ध्यान रखने वाले विक्रेताओं से ही खाद्य सामग्री खरीदें। अमर स्तम्भ में प्रकाशित खबर के बाद हुई इस त्वरित कार्रवाई को लेकर आम जनता ने भी संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।