छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*भाजपा के वोट चोरी का एक और खेल उजागर, सरेआम लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई गई – कांग्रेस*
रायपुर 11 नवंबर 2026। द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि इस रिपोर्ट ने वर्तमान दौर के चुनावी प्रणाली और ईवीएम-मतदान आंकड़ों की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वोट चोरी का यह खेल अब ढंकने वाला नहीं है। ताज़ा रिपोर्ट ने भाजपा के उस मुखौटे को उतार फेंका है, जिसके पीछे वे पारदर्शी चुनाव का दावा करते थे। शून्य मतदान वाले बूथों पर भाजपा की जीत होना महज संयोग नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सोची-समझी लूट है। आज देश में लोकतंत्र किस मोड़ पर आ गया है, इसका सबसे भयानक प्रमाण द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की हालिया पड़ताल ने दे दिया है। महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी रिकॉर्ड्स में 51 सीटों पर ईवीएम के वोटों और मतदाताओं की संख्या में भारी अंतर पाया गया है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि 19 सीटों पर बूथ पर वोटर्स की संख्या ‘शून्य’ दर्ज थी, और उनमें से अधिकांश पर भाजपा-NDA के उम्मीदवार विजयी घोषित हुए। यह तकनीकी चूक नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सरेआम हत्या है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है और मांग करती है कि चुनाव आयोग इस पर देश को जवाब दे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपाई हमेशा डिजिटल इंडिया, पारदर्शिता और ईमानदारी का फर्जी ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन जब स्वतंत्र मीडिया और संस्थाएं चुनावी रिकॉर्ड्स की जांच करती हैं, तो आंकड़ों की ऐसी भयंकर गड़बड़ी सामने आती है जो लोकतंत्र को कठघरे में खड़ा करती है। जिन सीटों पर पोलिंग बूथ पर वोटर्स की संख्या ‘शून्य’ दिखाई गई और वहां भाजपा-NDA की जीत हुई, वह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं, बल्कि गहरी सुनियोजित साजिश की बू कराती है। जब आम नागरिक का अपने मताधिकार और गिनती की पारदर्शिता से भरोसा उठ जाता है, तो प्रजातंत्र भीड़तंत्र में बदल जाता है। छत्तीसगढ़ का मतदाता भी आज सहमा हुआ है कि क्या उसके वोट की कीमत वाकई सुरक्षित है या पर्दाफाश हो रहे ये आंकड़े छत्तीसगढ़ के भविष्य पर भी सवालिया निशान लगाते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मतदान करने वाले मतदाताओं और ईवीएम में गिने गए वोटों का मेल न खाना और 19 सीटों पर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या शून्य दर्ज होना सीधे तौर पर लोकतंत्र की आत्मा पर आघात है। जिस तरह से देश में चुनावी रिकॉर्ड्स से खिलवाड़ हो रहा है, छत्तीसगढ़ के लोगों को भी अब अपनी लोकतांत्रिक सुरक्षा को लेकर सतर्क होना होगा। भाजपा सरकार जनता के हक और अधिकारों को रौंदने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यह चुनाव आयोग या विपक्ष का मामला नहीं, सीधे तौर पर भारत के संविधान और आम आदमी के एक वोट, एक मूल्य के अधिकार का है। अगर आंकड़े पारदर्शी हैं, तो भाजपा और आयोग मिलकर इन 51 सीटों के सीसीटीवी फुटेज और फॉर्म-17C को सार्वजनिक करने से क्यों डर रहे हैं? जब चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में वोटर ही जीरो हैं, तो भाजपा की झोली वोटों से कैसे भर गई? यह वोटों की गिनती नहीं, सीधे लोकतंत्र की लूट है। देश की जनता पूछ रही है, जब ईवीएम और मतदाता सूची के आंकड़े आपस में मेल नहीं खा रहे, तो क्या चुनाव आयोग भाजपा का निर्वाचन कार्यालय बनकर रह गया है?
सुरेंद्र वर्मा मुख्य प्रवक्ता,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 9826274000

