कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच रहे हैं. जिला प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस बीच जिला अस्पताल की जो तस्वीर सामने आई है उससे साफ लग रहा है कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए बेड पर बिछने वाली चादरों को भगवा रंग दिया गया है.
ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक दिवसीय रायबरेली दौरा है. मुख्यमंत्री रायबरेली पुलिस लाइन में दिन में क़रीब एक बजे विशेष विमान से पहुंचेगे. वो यहां से नेहरू नगर में बनी रानाबेनी माधव सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करेंगे. वहां से निकलकर शहीद चौक पर पहुचेंगे और यहां भी पुष्पांजलि करेंगे. इसके बाद फ़िरोजगांधी सभागार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे और साथ ही साथ स्मारिका का विमोचन कर 2 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे….

