शादी के लड्डुओं में फफूंदी का मामला, कांकेर में मचा हड़कंप
ऑर्डर के 5 दिन बाद मिठाई खराब, उपभोक्ता ने उठाए सवाल
कांकेर। नगर के श्री राम नगर स्थित महेश्वरी कॉलोनी में एक शादी समारोह के दौरान मिठाई की गुणवत्ता को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र तिवारी के पुत्र अंकित राजा तिवारी के विवाह के लिए 3 अप्रैल 2026 को शहर के एक प्रतिष्ठित स्वीट्स और नमकीन रेस्टोरेंट से लड्डुओं का ऑर्डर दिया गया था। यह ऑर्डर विशेष रूप से शादी समारोह में मेहमानों को परोसने के लिए तैयार कराया गया था।
बताया जा रहा है कि लड्डुओं की डिलीवरी 21 अप्रैल 2026 को की गई, जबकि विवाह कार्यक्रम उसी समय के आसपास आयोजित हुआ। शुरुआत में सब कुछ सामान्य प्रतीत हुआ और मिठाइयों का उपयोग भी किया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद स्थिति बदल गई। 25 अप्रैल 2026 को जब सादी बड़ा कार्यक्रम हुई मिठाइयों को देखा गया तो उनमें पूरे मिठाई में फफूंदी लग चुकी थी, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता और नाराजगी फैल गई।
परिवार के सदस्यों का कहना है कि शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस तरह की लापरवाही बेहद गंभीर है। उनका आरोप है कि मिठाई की गुणवत्ता सही नहीं थी या उसे सही तरीके से तैयार और सुरक्षित नहीं रखा गया। इससे न केवल आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि मेहमानों की सेहत पर भी खतरा पैदा हो सकता था।
इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त निगरानी की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

