निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाने के विरोध बाबत.
माननीय महोदय ,समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि निजी स्कूलों के शिक्षकों की भी ड्यूटी जनगणना कार्य में लगाई जाएगी .
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन इस फैसले का विरोध करता है और इसे वापस लेने का अनुरोध करता है. सरकार के अन्य ऐसे बहुत से विभाग हैं (स्कूली शिक्षा को छोड़कर ) जिनकी ड्यूटी जनगणना में अगर लगाई जाए तो निजी स्कूलों के शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी की आवश्यकता नहीं होगी .
ऐसे बहुत से शासकीय विभाग हैं जिनके कर्मियों की ड्यूटी जनगणना में उस अनुपात में नहीं लगती जिस अनुपात में सरकारी स्कूल के टीचरों की लगती है . इन विभाग की सेवाएं भी जनगणना कार्य में ली जाए.
स्कूल शिक्षक विभाग के स्वयं के नियम के अनुसार प्रतिवर्ष 220 दिन कक्षाएं लगानी अनिवार्य हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से किसी भी साल 180-185 दिन से ज्यादा स्कूल संचालित नहीं हो रहे हैं. यह भी एक प्रमुख कारण है कि हम अपने स्कूलों में और छुट्टियां देने की स्थिति में नहीं है.
अगर निजी स्कूल के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना में लगाई जाती है तो हमारी शैक्षणिक तथा अन्य अन्य आवश्यक गतिविधियां प्रभावित होगी जिसके लिए इस कारण हम जनगणना कार्य में सहयोग नहीं कर पाएंगे.
सविनय अनुरोध है की निजी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में ना लगाई जाये.

