छाया चित्रों की प्रदर्शनी “स्नैपशाट स्टोरीज़”जो ‘प्रकृति के श्रृंगार’ पर प्रदर्शनी दिनांक 25 – 26 अप्रैल 2026 को कला वीथिका, संस्कृति भवन, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित है।
उद्घाटन :25-04-2026, शाम : 5 बजे
—————————————–
श्री जैरी कोशी एक पूर्व बैंकर हैं, वे पंजाब नैशनल बैंक में अधिकारी के रुप में सेवारत रहे। भिलाई से अध्ययन से नौकरी लगने तक भिलाई के होते हुए भी वो समूचे Chhattisgarh को गौरवान्वित करते रहे । उन्होंने लंबे समय तक रायपुर शहर में भी अपनी सेवाएँ बैंक के माध्यम से रायपुर की जनता को दिए | सेवानिवृत्ति पश्चात बाद भी वो रायपुर और भिलाई से जुड़े हुए हैं |
सेवाकाल मे होने वाले स्थानांतरण और विभिन्न यात्रा के दौरान आपके अंदर की अद्भुत अवलोकन शक्ति को निखार मिलता गया। जिसे उन्होने छायाचित्रों के माध्यम से मूर्त रुप देने का प्रयास किया।
श्री जैरी कोशी को हमेशा से मोटर साइकिलिंग का शौक रहा है, वे आपने मोटर साइकिल पर हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। आपने भिलाई-लेह-भिलाई 1996 जैसी महत्वाकांक्षी यात्रा (4500 किमी)में भी अपनी सहभागिता दर्ज की। हाल ही में आयोजित लेह-मनाली सायकिल यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी दृढ़ इच्छा-शक्ति का परिचय दिया।
बैंकिंग कार्य और निज जीवन की व्यस्तता के बीच इनका फोटोग्राफी के प्रति अगाध प्रेम भी पनपता रहा। कवि हृदय होने के कारण स्वभाविक रुप से रुझान प्रकृति की ओर प्रवृत्त हो गया। उगते सूरज और ढलती शामों के बीच से झांकते प्रकृतिक नज़ारे इनका लक्ष्य बन गये।
_छाया चित्रों की यह प्रदर्शनी “स्नैपशाट स्टोरीज़” जो ‘प्रकृति के श्रृंगार’ पर आधारित है, ना केवल प्रदर्शनी है अपितु यह पूरे जीवन की झांकी है जिसमें जिज्ञासा जुनून और दृढ़संकल्प छलकता है। यह प्रदर्शनी दिनांक 25 – 26 अप्रैल 2026 को कला वीथिका, संस्कृति भवन, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित है, जिसका उद्घाटन दिनांक:25 अप्रैल 2026 शाम: 5 बजे पंजाब नैशनल बैंक के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक श्री वी. श्रीनिवास एवं जाने माने फोटोग्राफर श्री राजेश स्वर्णकार द्वारा किया जाएगा |_

