*अमृतसर में बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा का किया गया सम्मान*


*अमृतसर में बेमेतरा जिला* *अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा* *छाबड़ा का सम्मान**अमृतसर।**यह बेमेतरा जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है* कि छत्तीसगढ़ सिख समाज के बेमेतरा जिला अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को अमृतसर स्थित गुरुद्वारा साहिब में संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले द्वारा विशेष रूप से सिरपाव भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर संत बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले ने हरदीप सिंह को गुरु घर की सेवा, सिख धर्म के प्रचार-प्रसार एवं समाज के प्रति उनके योगदान के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।सम्मान प्राप्त करने के पश्चात हरदीप सिंह राजा छाबड़ा ने कहा कि,“संत महापुरुष बाबा जी का आशीर्वाद मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। यह सम्मान मुझे गुरु घर और समाज की सेवा को और अधिक समर्पण व निष्ठा से करने की प्रेरणा देता है।”यह सम्मान न केवल हरदीप सिंह के लिए बल्कि पूरे बेमेतरा जिले एवं छत्तीसगढ़ सिख समाज के लिए गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *