त्रिकालदर्शी श्री पंडोखर सरकार का राजिम कल्प कुंभ में दिव्य आगमन 9 से 11 फरवरी 2026 तक लगेगा दिव्य दरबार, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल
छत्तीसगढ़ के पवित्र त्रिवेणी संगम क्षेत्र में आयोजित राजिम कल्प कुंभ देश के प्रतिष्ठित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान बनये हुवे है। इस वर्ष राजिम कल्प कुंभ का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देशभर से संत, महात्मा, साधु-संतों का आगमन होगा त्रिकालदर्शी, सिद्ध संत श्री पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार 9 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक राजिम कल्प कुंभ में आयोजित होने जा रहा है।
पंडोखर सरकार शिष्य मंडल के प्रतिनिधि विकास दुबे राजीव अवस्थी एवं फ़ीजी ग्वालरे से मिली जानकारी के अनुसार राजिम कल्प कुंभ में संत समागम का शुभारंभ 9 फरवरी को होगा, जिसमें श्री पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दिव्य अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं गुरु शरण शर्मा, श्री पंडोखरसरकार को राजिम कल्प कुंभ में पधारने हेतु आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री के इस आमंत्रण को छत्तीसगढ़ पंडोखर सरकार शिष्य मंडल के सदस्य विकास दुबे राजीव अवस्थी एवं फ़ीजी ग्वालरे ने श्री पंडोखर सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शिष्य मंडल के सदस्यों द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा के पश्चात श्री पंडीखर सरकार ने मुख्यमंत्री के आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने राजिम कल्प कुंभ में 9 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक दिव्य दरबार लगाने की अपनी स्वीकृक्ति भी प्रदान कर दी है। श्री पंडोखर सरकार की स्वीकृति के बाद ब्रद्धालुओं एवं शिष्यों में अपार हर्ष एवं उत्साह का वातावरण बन गया है। छतीसगढ़ पंडोखर सरकार शिष्य मंडल के सदस्य विकास दुबे,राजीव अवस्थी, फिजी ग्वालरे, टेकराम साहू, राकेश अग्रवाल, अजय सोनी सहित अन्य सभी शिष्य मंडल के सदस्य पंडोखर सरकार के आगमन को लेकर अत्यंत उत्साहित हैं। शिष्य मंडल द्वारा राजिम कल्प कुंभ में दिव्य दरवार के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं,
ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। श्री पंडोखर सरकार के दिव्य दरबार में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मान्यता है कि दिव्य दरबार में श्री पंडोखर सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की समस्याओं का समाधान, आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं कृपा वर्षा की जाती है, जिससे श्रद्धालु मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक शांति की अनुभूति करते हैं।
राजिम कल्प कुंभ में श्री पंडोखर सरकार का आगमन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा को नई पहचान मिलेगी और राजिम कल्प कुंभ की गरिमा और भी बढ़ेगी। श्रद्धालु वर्ग अब बेसब्री से 9 फरवरी 2026 का इंतजार कर रहे है, जब त्रिकालदर्शी श्री पंडोखर सरकार का दिव्य दरबार राजिम की पावन धरती पर सजेगा।

