*साल की शुरुआत वामा पिकनिक से*


*साल की शुरुआत वामा पिकनिक से*
नए वर्ष की शुभ शुरुआत के अवसर पर वामा कैपिटल की अध्यक्षा डॉ. धृति वैभव शर्मा द्वारा सभी सदस्यों को साथ लेकर एक विशेष पिकनिक का आयोजन किया गया, संस्था की पीआरओ जेसी प्रियंका कहालिया ने बताया कि इस पिकनिक में लगभग 40 सदस्य गये थे, पिकनिक में नए पुराने सदस्यों का समागम हुआ। यह आयोजन बिलासपुर के समीप स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मड़कूदीप में संपन्न हुआ।
मड़कूदीप एक अत्यंत मनमोहक एवं आध्यात्मिक स्थल है, जो चारों ओर से शिवनाथ नदी से घिरा हुआ है। यहाँ अष्टभुजी गणेश जी एवं चतुर्भुजी विष्णु जी की भव्य प्रतिमाएँ स्थापित हैं। इसके अतिरिक्त परिसर में कई अन्य देवी-देवताओं के मंदिर भी स्थित हैं, जो इस स्थान को धार्मिक एवं शांत वातावरण प्रदान करते हैं।
यहाँ उपलब्ध शानदार बोटिंग सुविधा ने सभी सदस्यों को विशेष रूप से आकर्षित किया। पिकनिक के दौरान सभी सदस्यों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। साथ ही स्वादिष्ट एवं लज़ीज़ भोजन का भी सभी ने आनंद उठाया। प्राकृतिक वातावरण में समय बिताकर सभी सदस्य अत्यंत उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करते नजर आए।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सीनियर मेम्बर जेसी लीना वाढेर, जेसी आंचल पंजवानी, जेसी रूपाली दुबे तथा जेसी प्रीति अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल निर्देशन जेसी रिंकी अग्रवाल और जेसी पिंकी सोनकर द्वारा किया गया।
मड़कूदीप जैसी सुंदर और शांत जगह पर आयोजित यह पिकनिक सभी सदस्यों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *