युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करने एवम नशामुक्त युवा के तहत पोलिस और पत्रकारों के बीच मुकाबला

लोकेशन–धरसीवां

मोहम्मद उस्मान सैफी
__युवाओं को खेल के प्रति उत्साहित करने एवम नशामुक्त युवा के तहत पोलिस और पत्रकारों के बीच मुकाबला,,,,
मुख्यालय धरसीवा के ग्राम पंचायत चरौदा में पिछले साल की तरह इस साल भी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया,जिसमे आस पास के क्रिकेट प्रेमियों की टीम ने बड़ चडकर हिस्सा लिया।इस टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीणों व आस पास के लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला।
__टूर्नामेंट को लेकर सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव ने कहा,,,,,
आजकल के युवा खेल के प्रति उदासीन होते जा रहे,मोबाइल के इस युग में उनकी प्रतिभा मोबाइल के गेम्स तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए,समय समय पर ऐसे खेल आयोजन होते रहने चाहिए जिससे यूवाओ का जीवन अनुशासन योग्य होने के साथ साथ खेलो के प्रति उत्साह बना रहे।
___थाना धरसीवां वर्सेस पत्रकार संघ धरसीवां के बीच मैच रहा आकर्षण का केंद्र,,,,
इस आयोजन में पोलिस और पत्रकारों के बीच हुवा मैत्री मैच मुख्य आकर्षण का विषय रहा,जिसमे पोलिस जवानों की टीम ने 8 ओवर के इस मैच में जीत हासिल करते हुए विजेता के रूप में ट्राफी अपने नाम की वही पत्रकारों की टीम उपविजेता रही।आयोजन कर्ता चरौदा सरपंच संगीता पप्पू ध्रुव एवम मुक्तेश्वर क्रिकेट क्लब चरौदा ने सभी टीमों को शुभकामना देते हुए नववर्ष की बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *