संविदा अधिकारी की अवधि हो रही खत्म,फिर भी नई नियुक्ति के लिए प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं

रायपुर। राज्य नोडल एजेंसी (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति के लिए अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है इसलिए कि 30 सितंबर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है,जबकि नियमानुसार अब तक इसे शुरू हो जाना चाहिए था। क्या और किसी भ्रष्टाचार की तैयारी चल रही है?
डा.राकेश गुप्ता,अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस ने मुख्य सचिव को ततसंबंध में पत्र लिखते हुए ध्यानाकर्षण कराया है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना व आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के वर्तमान में कार्यभार संभाल रहे अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की संविदा शासन के आदेश अनुसार 30 सितंबर 2019 को समाप्त हो रही है। इस हेतु शासन का स्पष्ट निर्देश है कि 30 सितंबर 2019 से पहले नए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यभार संभालने तक ही वर्तमान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्य करेंगे परन्तु आज दिनांक तक इस दिशा में ना कोई विज्ञापन निकाला गया ना ही किसी प्रकार की प्रक्रिया शुरू की गई जो अनेक प्रकार के संदेहों को जन्म दे रहा है। इससे जनहितकारी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना व संजीवनी सहायता कोष के सुचारु संचालन में दिक्कतें आ सकती है। इसलिए आग्रह है कि राज्य में संचालित आयुष्मान भारत मे उल्लेखित गाइडलाइन के अनुसार नये अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया तत्काल शुरू करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *