भाजपा के पूर्व विधायक पर बहू ने लगाया रेप का आरोप

दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी अपनी बहू ने रेप का आरोप लगाया है। उनपर पश्चिम विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। बहु का आरोप है कि मनोज शौकीन के द्वारा 31 दिसंबर 2018 और 1 जनवरी 2019 की रात अकेले पा कर बंदूक की नोक पर उनके साथ रेप किया।

लेकिन पार्टी के बाद रात को जब वे अपने ससुराल आई तो आधी रात को उनके ससुर रिवल्वर लेकर उनके पास आए और उनके साथ दुष्कर्म किया। बहु ने दिल्ली पुलिस के आगे इंसाफ की गुहार लगाई है। ये शिकायत 8 अगस्त 2019 को दर्ज की गई। पीड़िता ने बताया कि वह इससे पहले भी अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा का प्रकरण दर्ज कराया है

पीड़िता ने कहा है कि घरेलू हिंसा केस की सुनवाई के दौरान प्रोटेक्शन ऑफिसर ने उनसे कहा कि आपके साथ जो कुछ भी गुजरा है उसे विस्तार से बताओ तब जाकर पीड़िता अपनी आपबीती पुलिस के सामने कहने की हिम्मत जुटा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *