रायपुर-शासकीय विद्यालय में बच्चों को दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन आंगनबाड़ी केंद्रों के कुपोषित बच्चों को भी दी जाने की मांग रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग के संजय सोनी ने महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया से की है ! सोनी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रतिदिन बच्चों को दी जाने वाली गर्म आहार दी जाती हैं।यहाँ दी जाने वाली सामान की व्यवस्था महिला स्वसहायता समूह के द्वारा होती हैं,प्रयाप्त मात्रा में सामान नही मिलने के कारण बच्चों को भरपेट भोजन नहीं मिल पाती! क्योंकि स्वसहायता समूह के द्वारा केंद्रों में दी जाने वाली सामानों में कटौती की जाती हैं!शासन के द्वारा दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में देने से बच्चे स्वस्थ और तंदरुस्त हो सकते हैं!आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं के द्वारा भोजन बनाने के कारण ज्यादा समय बच्चों के शारिरिक विकास के प्रति दी जाने वाली ज्ञान में समय का अभाव होता है व छोटे छोटे बच्चे ज्यादा समय तक केंद्रों में बैठ नही पाते जबकि स्कूलों में भी बच्चों को जल्द ही छुट्टी दे दी जाती हैं!यदि स्वसहायता समूह को भी सामान वितरण के जगह भोजन पका कर बच्चों को खिलाई जाय तो भी उचित हो सकता है जिससे शासन के द्वारा समूहों को दी जाने वाले सामान में कटौती की शिकायत पर लगाम लगाया जा सकता हैं!उक्त बातों पर आदरणीय मंत्री जी को संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी करने की मांग की है!
स्कूलों की तर्ज पर दी जाने वाली मध्यान्ह भोजन आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिले भोजन-संजय सोनी*

