रायपुर/10 अगस्त 2019 शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के एलुमिनी समिति द्वारा आज कॉलेज के मेजर गोरे हॉस्टल नंबर-02 में वृक्षारोपण कर हरियाली का दिया संदेश इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय,मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी विशेष रूप से हुए उपस्थित पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि अगर अपने कल को बचाना है तो आज प्रत्येक व्यक्ति अपने घर मे वृक्षारोपण करे,हर घर मे वृक्षारोपण होगा तो प्रकृति भी खूबसूरत और शुद्ध हवा हमे देगी।
शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय के एलुमिनी समिति द्वारा वृक्षारोपण के कार्य की सराहना करते हुए वृक्षारोपण की उपयोगिता बताते हुए अपने राज्य को अपने विधानसभा को हम हरियाली अर्थात ग्रीन सिटी बना सकते है वृक्षारोपण के लिए सरकार खुद घर मे पौधे पहुचाकर हरियाली का संदेश दे रही है मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने भी वृक्षारोपण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि अगर इसी तरह राज्य में हर जगह वृक्षारोपण किया गया तो हम सबको शुद्ध हवा तो मिलेगी ही साथ ही आप ओर हम सब अपने आने वाले कल को ,एक वृक्ष के द्वारा संजोकर रख सकते है। एलुमिनी समिति के अध्यक्ष अंजय शुक्ला ने बताया कि हम सब यहा उपस्थित जितने भी सदस्य है इस साइंस कॉलेज के भुतपूर्व छात्र है और ये कॉलेज हमारा परिवार है इस कॉलेज ने हम सबको एक विशेष पहचान दी है ये सब हम अपने कॉलेज के लिए अपने परिवार के लिए कर रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित एलुमिनी समिति के महासचिव रविन्द्र मिश्रा ने आभार व्यक्त किया आज के इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ उत्तम गुप्ता,एलुमिनी समिति के अध्यक्ष अंजय शुक्ला,शकील साजिद,महासचिव रविन्द्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष कांतिलाल जैन,अविनाश शर्मा सर,संतोष साहू, अजय अग्रवाल,बलबीर भराज,जयंत मुखर्जी,काजी नूर,एन बी सिंह,संजय वर्मा,डॉ.विकास पाठक,दिवाकर अवस्थी,कॉलेज के प्रोफेसर, होस्टल के छात्र,एनसीसी के छात्र के साथ कॉलेज के भी समस्त छात्र उपस्थित हुए।

