वीर दिन को अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का निर्देशक बनेने पर मुंह मीठा करवाते हुए देवी लाल
गगरेट 20 नवंबर (वीरवार) : आज गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव संघनेई के वीर दिन को प्रदेश अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का निर्देशक बनाए जाने पर युवा कल्याण बोर्ड के निदेशक देवीलाल द्वारा उनकी नियुक्ति की खुशी पर वीर दिन का मुंह मीठा करवाया। देवीलाल ने बताया कि इस नियुक्ति के बारे में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले दिनों अधिसूचना जारी कर दी थी। और वीर दिन की नियुक्ति पर सभी गगरेट वासियों में खुशी की लहर है उन्होंने कहा कि मैं दिल की गहराइयों से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और माननीय विधायक राकेश कालिया का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता को मान सम्मान दिया गौर तलब है कि वीर दिन गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव संघनेई के रहने वाले हैं और इस गांव मैं पूरे प्रदेश में मात्र एक वक्त बोर्ड द्वारा संचालित स्कूल है और इसी गांव के वक्त बोर्ड के सदस्यों ने पिछले दिनों हिमाचल पंजाब और जम्मू कश्मीर में आई आपदा के दौरान पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राशन उपलब्ध करवाया गांव में स्थित वक्त बोर्ड के मदरसे( स्कूल)जिसमें गगरेट विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे देश और प्रदेश के बच्चे तालीम लेने आते हैं यह गांव संघनेई पूरे प्रदेश में हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल है और यहां के मुस्लिम परिवार हिंदुओं के शादियों त्योहारों में अपनी उपस्थिति दिल से करवाते हैं छोटा भाई वीर दिन लंबे समय से अपने समुदाय और गरीब और मजबूर लोगों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। वीर दिन को हिमाचल अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड का निर्देशक की नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त करता हूं

