*तीन राशन दुकान संचालकों पर दर्ज की गई एफआइआर 46 लाख का चावल गायब*

*तीन राशन दुकान संचालकों पर दर्ज की गई एफआइआर 46 लाख का चावल गायब*


रायपुर : जिले के ग्राम गुमा, कारा और तेंदुआ स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बड़ी मात्रा में खाद्यान्न कम मिला था । इस पर खाद्य विभाग ने प्राथमिक कृषि साख समिति गुमा के प्रबंधक कौशल साहू, विक्रेता अखिलेश साहू और मनीराम साहू के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है। इन दुकानों में 46 लाख से अधिक का राशन गायब पाया गया था, जिसकी भरपाई अब तक नहीं हो पाई है ।खाद्य विभाग द्वारा सितंबर 2022 में कराए गए भौतिक सत्यापन में तीनों दुकानों में स्टाक की भारी कमी पाई गई थी ग्राम गुमा की दुकान क्रमांक 442001030 में चावल 288.95, शक्कर 12.85 और नमक 10.88 क्विंटल कम मिला। ग्राम तेंदुआ की दुकान क्रमांक 442001047 में चावल 368.35, शक्कर 3.15 और नमक 12.12 क्विंटल की कमी पाई गई। इसके अलावा ग्राम कारा की दुकान क्रमांक 442001059 में चावल 200.38,शक्कर 6.67 और नमक 5.06 क्विंटल कम पाया गया। जांच के बाद खाद्य विभाग ने तीनों दुकानों के खिलाफ कुल 46,88,614.99 की वसूली का आरआरसी प्रकरण दर्ज किया है। लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद न तो खाद्यान्न की भरपाई की गई और न ही नोटिस का उचित जवाब दिया गया। इस पर विभाग ने 29 अक्टूबर को एफआइआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *