छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज प्रदेश के बेरोजगार एवं जरूरतमंद सिक्ख युवक – युवतियों, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए रोजगार, व्यवसाय एवं योग्यतानुसार नौकरियों की करेगा व्यवस्था



छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज प्रदेश के बेरोजगार एवं जरूरतमंद सिक्ख युवक – युवतियों, महिलाओं तथा पुरुषों के लिए रोजगार, व्यवसाय एवं योग्यतानुसार नौकरियों की करेगा व्यवस्था |
तय फॉर्मेट में आवेदन मंगवाकर योग्यता अनुसार उनके रोजगार व्यवसाय तथा नौकरियों की व्यवस्था करवाने में करेगा सहयोग |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लगभग हर जिले में सिक्ख समाज के लोग निवासरत हैं और खेती-बाड़ी के साथ-साथ अनेक तरह के व्यवसाय कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं परंतु इनमें अनेक ऐसे भी परिवार हैं जो मध्यमवर्गी जीवन यापन कर रहे हैं साथ ही अनेक परिवार कम आय श्रेणी वाले भी हैं साथ ही अनेक परिवार के युवक, युवतियां, महिलाएं नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रही हैं अनेक लोग बेरोजगार भी हैं तथा जरूरतमंद भी हैं |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज ने यह बीड़ा उठाया है कि वह छत्तीसगढ़ में सिक्ख समाज के युवक, युवतियों, महिलाओं और पुरुषों को जो बेरोजगार हैं, आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जरूरत मंद हैं उनको चिन्हित कर उन्हें उनकी पढ़ाई के अनुरूप नौकरियां दिलवाने में सहयोग किया जाएगा |
केंद्र सरकार की मंशा अनुसार कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया करने में सहयोग करेगा |
छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा, संरक्षक देवेंद्र सिंह सिब्बल, गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा जी साहब के प्रधान हरकिशन सिंह राजपूत, चरणपाल सिंह बाजवा, छत्तीसगढ़ सिख समाज के बिलासपुर जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह अरोरा, रायगढ़ जिला अध्यक्ष प्रितपाल सिंह टुटेजा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष हरदीप सिंह राजा छाबड़ा, गुरमीत सिंह टोनी, मंजीत सिंह भाटिया, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, परमजीत सिंह सलूजा जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, गुरमीत सिंह छाबड़ा, स्वर्णपाल सिंह चावला, मानवेंद्र सिंह डडियाला,, स्वर्ण सिंह चावला, इंदरपाल पाल सिंह चावला, त्रिलोचन सिंह होरा के अनुसार सिक्ख समाज के सभी बेरोजगार एवं जरूरतमंद युवक युवतियों महिलाओं एवं पुरुषों से आवेदन मंगवाकर उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें नौकरियां तथा व्यवसाय करवाने में सहयोग किया जाएगा |
इसके लिए आवेदन का फॉर्मेट तैयार कर लिया गया है, शीघ्र ही इसे पूरे प्रदेश में आवेदन प्रपत्र जारी कर सिक्ख समाज के जरूरतमंदों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ साथ प्रदेश के उद्योगों, स्कूलों, महाविद्यालयों, यूनिवर्सिटियों, अस्पतालों कोचिंग सेंटर जैसे संस्थानों में नियुक्ति दिलवाने एक कड़ी के रूप में कार्य किया जाएगा | आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर रखी गई है |
आवेदन भेजने का पता : प्रदेश कार्यालय छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज जलविहार कॉलोनी, तेलीबांधा तालाब के पीछे, रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492 001
संपर्कसुखबीर सिंह सिंघोत्राप्रदेश अध्यक्षछत्तीसगढ़ सिक्ख समाजजलविहार कॉलोनी, तेलीबांधा तालाब के पीछे रायपुर छत्तीसगढ़पिन 492 001 मो. 9301 094242

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *