*बिलासपुर एनटीपीसी सीपत द्वारा बनाए गए फर्जी वरीयता सूची में अनियमितताओं पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कड़ी आपत्ति*

*बिलासपुर एनटीपीसी सीपत द्वारा बनाए गए फर्जी वरीयता सूची में अनियमितताओं पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की कड़ी आपत्ति*


बिलासपुर। अफरोज ख्वाजा की रिपोर्ट:– अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण ने बिलासपुर एनटीपीसी सीपत में हो रहे भू विस्थापितों की वरीयता सूची फर्जीवाड़ और भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करते हुए मिडिया के माध्यम से राज्य शासन एवं न्यायपालिका से कठोर कार्रवाईकी मांग की है। डॉ. सुनील ने बताया कि एनटीपीसी सीपत बिलासपुर में भू विस्थापितों की वरीयता सूची में कई फर्जीवाड़ और भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।
जिसके कारण योग्य व्यक्ति को अनदेखी की गई है, जिससे अयोग्य व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं पीड़ित भू विस्थापितों ने कई बार कलेक्टर और मुख्यमंत्री जी को शिकायत किया गया है लेकिन उसके बाद भी अयोग्य व्यक्ति नौकरी कर रहे हैं अगर ऐसा रहा तो डिग्री, डिप्लोम करने वाले युवाओं को कभी भी नौकरी नहीं मिल सकता है। संगठन का कहना है कि यदि इस प्रकरण में शीघ्र, ठोस एवं पारदर्शी कार्रवाई नहीं की जाती, तो यह सीधे-सीधे एनटीपीसी एवं शासन की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न है।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण ने कहा कि इस गंभीर प्रकरण में शामिल अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। डॉ. सुनील किरण ने यह भी कहा कि भू विस्थापितों के विश्वास और व्यवस्था को भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। संगठन ने मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *