किसानों को लोन लेने में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी – भारतीय किसान यूनियन शक्ति
गणेश तिवारी रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए भारतीय किसान यूनियन शक्ति ने एक बड़ा ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री गणेश तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह स्पष्ट किया है कि यदि किसी किसान को बैंक लोन, होम लोन या किसी भी प्रकार के लोन लेने में अधिकारियों द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है, तो यूनियन पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ी रहेगी और उसे हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
प्रवक्ता गणेश तिवारी ने कहा कि आज भी कई किसान, बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लोन लेने के लिए जब आवेदन करते हैं, तो उन्हें विभिन्न प्रकार की जटिल प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। कई बार अधिकारियों की लापरवाही या भ्रष्टाचार के कारण किसानों को अपमानित भी होना पड़ता है, जिससे उनका मनोबल टूटता है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
गणेश तिवारी ने आगे कहा,
> “यदि किसी भी किसान को लोन लेने में कोई अधिकारी या बैंककर्मी परेशान करता है या अनावश्यक अड़चनें डालता है, तो वह किसान बेझिझक भारतीय किसान यूनियन शक्ति से संपर्क करे। संगठन की पूरी टीम उसके साथ खड़ी मिलेगी और उचित कार्रवाई कराई जाएगी।”
इसके लिए यूनियन ने दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:
* प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे:📞 73542 99999* प्रदेश प्रवक्ता गणेश तिवारी: 📞 94255 92756
प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडे ने भी किसानों से अपील की कि वे डरें नहीं, संगठन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है और अगर कोई संस्थान या अधिकारी इसमें बाधा डालता है तो यूनियन सड़कों पर उतरकर भी उनका विरोध करेगी।

