*राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर*

*राजधानी में दो दिवसीय रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन,प्रदेशभर से पहुंच रहे डिजाइनर*


रायपुर। रीजॉय कम्युनिटी द्वारा रीजॉय पॉप-अप एग्ज़िबिशन का आयोजन 2 और 3 अगस्त को रायपुर के लाभांडीह स्थित री–बाउंस में किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन शनिवार को दोपहर 1 बजे प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।
इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में राजधानीवासियों को एक ही छत के नीचे बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। वही डिजाइनर राखीयां, फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और आर्ट की बेहतरीन रेंज के साथ यह एग्ज़िबिशन खरीददारों और कला प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव लेकर आया है। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बढ़ावा देना, रचनात्मकता को मंच देना और रायपुरवासियों को एक नया सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करना है। इस दौरान रोमांचक और मस्ती भरे गेम भी दर्शकों को खिलाए जाएंगे।
आयोजकों ने कहा, “रीजॉय पॉप-अप केवल एक एग्ज़िबिशन नहीं, बल्कि रचनात्मकता, सपनों और सामूहिक भावना का उत्सव है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *