बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिये शासन ने स्वीकृत किया 1 करोड़ 94 लाख – रेणु जयंत साहू
रायपुर दिनांक 22 जुलाई। लभांडी क्षेत्र के लागों ने स्थानीय पार्षद रेणु जयंत साहू के नेतृत्व में आज नगर निगम रायपुर महापौर मीनल चौबे एवं कमिश्नर विश्वदीप को लभांडी बस्ती से छोकरानाला तक नाला निर्माण कराये जाने के लिये ज्ञापन सौंपा। स्थानीय लोगो का कहना है कि लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में लभांडी बस्ती से छोकरानाला तक नाला निर्माण कराने के लिये नगर निगम द्वारा एक वर्ष पूर्व 1.98 करोड़ रूपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था किन्तु शासन-प्रषासन के लोग जनभावनाओं को दरकिनार करके बिल्डर को लाभ पहुंचाने के उद्देष्य से एवं बिना किसी मांग के विधायक कालोनी से अविनाष वन तक पुनः नाला निर्माण की 1.94 करोड़ रूपये की स्वीकृति शासन से प्राप्त कर निविदा जारी करा दी गई है जबकि इस क्षेत्र में तत्कालिक तौर पर नाला बनाये जाने की आवष्यकता ही नहीं है और इसके साथ ही इनके द्वारा लभांडी बस्ती से छोकरानाला तक नाला बनाने की योजना को ठंडे बस्ते पर डाल दिया गया है। पार्षद रेणु साहू ने बताया कि लभांडी आबादी क्षेत्र में अधिकांष गरीब, मजदूर वर्ग के लोग रहते है उनके घरों का गंदा पानी कच्ची नाली में बहता है जिसके कारण इस क्षेत्र के भूमिगत जलस्रेातों का जल प्रदूषित रहा है। प्रदूषित जल के सेवन से स्थानीय निवासी पीलिया एवं डायरिया जैसी बिमारियों से ग्रसित हो जाते है। पिछले कई वर्षो से इस क्षेत्र में लगातार जलजनित बिमारियां फैल रही है लेकिन शासन-प्रषासन की उदसीनता से इस गंभीर समस्या के निदान के लिये कोई ठोस उपाय नहीं किये जा रहें है। इस प्रकोप से मुक्ति पाने के लिये इस क्षेत्र में तत्काल नाला बनाये जाने की आवष्यकता है। पार्षद रेणु जयंत साहू एवं आदर्श संकल्प सोसायटी के अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि पिछले कई वर्षो से हमारे द्वारा नाला निर्माण की मांग निरंतर की जा रही है लेकिन हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। उनका कहना है कि विधायक कालोनी से अविनाष वन तक नाला निर्माण की जो स्वीकृति प्रदान की गई है उसी राषि से अथवा तत्काल राषि स्वीकृत कर लभांडी आबादी से छोकरानाला तक नाला निर्माण कराया जाये। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम सभी वार्डवासी नाले का निर्माण नहीं होने देंगेे तथा हम सभी उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से आदर्श संकल्प सोसायटी के अध्यक्ष सूरज यादव,उपाध्यक्ष सातो पनका,कोषाध्यक्ष साहदेव सोनी,सचिव आलेख बाग महिला अध्यक्ष ममता नेतम,प्रेमदास सुलतान, हरीष चेलक,रानी देवी चंद्रवंशी,सुमित्रा मांडले,कस्तूरी पंनका,गीता साहु, राजू धृतलहरें, आदि उपस्थित थे।

