*राजनांदगांव अवैध रेत खनन गोली कांड का आरोपित देसी कट्टे के साथ ग्वालियर से गिरफ्तार*
राजनांदगांवः अवैध रेत खनन को लेकर राजनांदगांव के ग्राम मोहड़ में फायरिंग और मारपीट की के घटना मुख्य आरोपितों में शामिल कृष्णा उर्फ गोलू गुर्जर (24) को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन (एमपी 33 सी 9084) जब्त किया गया है। पूर्व में गिरफ्तार अतुल तोमर और गोलू गुर्जर ने ही मोहड़ में फायरिंग की थी। आरोपित गोलू गुर्जर उर्फ गोलू दनगस ग्वालियर का रहने वाला है और उस पर मध्य प्रदेश में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसे आदतन बदमाश की श्रेणी में रखा गया है। पांच सदस्यीय टीम ने आरोपित की तलाश में झांसी, नागपुर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना मेंदबिश दी थी। इसी दौरान गोलू को ग्वालियर से पकड़ा गया। इससे पहले इस प्रकरण में भगवती निषाद, संजय रजक, आरोपित से बरामद देसी कट्टा। अभिनव तिवारी और ग्वालियर जिले के अतुल सिंह तोमर, जितेंद्र नारोलिया, अमन सिंह परिहार और अभय सिंह तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
बता दें कि 11 जून 2025 को शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में ग्राम मोहड़ नदी क्षेत्र में बुलडोजर से अवैध रेम्प बनाकर रेत खनन की तैयारी चल रही थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कार में सवार सात-आठ लोगों ने मारपीट की और फायरिंग कर दी। इस मामले में बसंतपुर थाने में धारा 109(2), 191(2), 191(3), 190, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस और 25, 27 आर्म्स एक्ट व माइनिंग एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया है।

