सोमवारस्थान: वंडर किड्स अकादमी – दीनदयाल उपाध्याय नगर एवं लक्ष्मीनगर शाखा डॉक्टरस डे के अवसर पर डेंटल चेकउप कैंप का सफल आयोजन
डेंटल चेकउप कैंप का सफल आयोजन
वंडर किड्स अकादमी, दीनदयाल उपाध्याय नगर और लक्ष्मीनगर ब्रांच में दिनांक 1 जुलाई 2025 को “Doctor’s Day” के अवसर पर एक विशेष डेंटल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बच्चों में ओरल हेल्थ को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें दंत चिकित्सा के प्रति सजग बनाना था।
इस शिविर का नेतृत्व प्रतिष्ठित ओरल सर्जन डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. खुशबू तिवारी, डॉ. रोशन शर्मा और डॉ. प्रेक्षा द्वारा किया गया। सभी विशेषज्ञों ने बच्चों की मौखिक जांच की और उन्हें दांतों की सही देखभाल के तरीके बताए। इस शिविर में 200 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया और उन्हें इसका सीधा लाभ प्राप्त हुआ।
बच्चों के लिए ओरल हेल्थ से संबंधित कई इंटरैक्टिव एक्टिविटीज और एजुकेशनल सेशंस भी आयोजित किए गए, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डॉक्टर्स द्वारा बच्चों की मौखिक सेहत को बेहतर बनाए रखने हेतु पेरेंट्स के लिए दिए गए 10 महत्वपूर्ण सुझाव – 1. बच्चों को दिन में दो बार ब्रश करने की आदत डालें – सुबह और सोने से पहले। 2. बहुत अधिक मीठा खाने से बचाएं और हेल्दी स्नैक्स को बढ़ावा दें। 3. हर 6 महीने में बच्चों की डेंटल चेकअप अवश्य कराएं। 4. बच्चों को दांतों की सफाई का महत्व कहानियों या एक्टिविटीज़ के ज़रिए समझाएं। 5. टूथब्रश और पेस्ट बच्चे की उम्र के अनुसार उपयुक्त चुनें। 6. ब्रश को हर 3 महीने में बदलें। 7. बच्चों को दिन में पर्याप्त पानी पीने के लिए प्रेरित करें ताकि मुँह साफ़ रहे। 8. सोने से पहले दूध या जूस देने के बजाय केवल पानी दें। 9. बच्चों को च्युइंग गम या अत्यधिक चॉकलेट से दूर रखें, खासकर बिना ब्रश किए। 10. ओरल हेल्थ को लेकर पॉजिटिव और मज़ेदार माहौल बनाएं, जिससे बच्चे इसे बोझ न समझें।
इस अवसर पर Wonder Kids Academy की प्रिंसिपल श्रीमती Pallavi Mishra ने बताया कि विद्यालय का सदैव प्रयास रहा है कि बच्चों को प्रारंभिक उम्र से ही हेल्दी लाइफस्टाइल और समग्र विकास की दिशा में मार्गदर्शन मिले। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत होती है।
इस आयोजन को सफल बनाने में खुशी तिवारी, वन्शिका दुबे, और समस्त Wonder Kids Academy की शिक्षिका टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे समर्पण के साथ इस कार्यक्रम को सार्थक बनाया।