भारतमाला परियोजना में निलंबन के बाद आत्महत्या: रिटायरमेंट से दो दिन पहले पटवारी ने फार्महाउस में लगाई फांसी

भारतमाला परियोजना में निलंबन के बाद आत्महत्या: रिटायरमेंट से दो दिन पहले पटवारी ने फार्महाउस में लगाई फांसी

रायपुर | बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में पदस्थ पटवारी सुरेश मिश्रा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपनी बहन के फार्महाउस में रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
दो दिन बाद रिटायर होने वाले थे पटवारीजानकारी के अनुसार, सुरेश मिश्रा तखतपुर तहसील के अंतर्गत भाड़म पंचायत के पटवारी थे और 29 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन नौकरी खत्म होने से ठीक पहले, उन्होंने यह दुखद कदम उठाकर सभी को हैरान कर दिया।
भारतमाला प्रोजेक्ट में अनियमितता के चलते हुए थे निलंबितसुरेश मिश्रा को 24 जून को भारतमाला परियोजना में अनियमितताओं के आरोप में एसडीएम द्वारा निलंबित किया गया था। जानकारी के अनुसार बीते छह महीनों में उन पर यह दूसरी बार निलंबन की कार्रवाई हुई थी, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान थे।
पुलिस जांच जारी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयापुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और सुसाइड नोट के आधार पर कारणों का जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *