छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा दी जाने वाली निशुल्क किताबों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निवेदन किया

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा दी जाने वाली निशुल्क किताबों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का निवेदन किया।


मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुस्तकों उपलब्ध करवाने पर हो रहे विलंब एवं पढ़ाई के प्रदेश में अशासकीय स्कूलों को प्रतिवर्ष पाठ्य पुस्तक निगम निशुल्क पुस्तक के उपलब्ध कराता है . इस वर्ष प्रदेश के किसी भी स्कूल को अब तक किताबें उपलब्ध नहीं हो पाई है , स्कूलों को खुले भी अब एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है.
आपकी सादर जानकारी हेतु की किताबें अभी तक डिपो भी नहीं पहुंची हैं ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को किताब पहुंचने में कम से कम 15 जुलाई तक समय लगेगा . इस 1 महीने में हमारे पास विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए कुछ भी नहीं है .
इस दौरान कम से कम हमें स्कूलों किताबों का पीडीएफ ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाए ताकि जो स्कूल इन किताबों से पढ़ना चाहते हैं वह कम से कम शुरुआती पाठ्यक्रम पीडीएफ से पढ़ाना शुरू कर सकें .अत्यंत विलंभ तथा पढाई के हो रहे नुकसान के कारण बहुत से अशासकीय स्कूलों ने निजी प्रकाशक की पुस्तके भी अपने स्कूलों में पढ़ानी शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *