वामा कैपिटल अपनी सामाजिक सेवा पहल ‘परमार्थ प्रयास’ के तहत निरंतर समाज हित के कार्यों में संलग्न है। इसी क्रम में, इस माह संस्था द्वारा हरिओम गौशाला, पचपेड़ी नाका में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया

वामा कैपिटल अपनी सामाजिक सेवा पहल ‘परमार्थ प्रयास’ के तहत निरंतर समाज हित के कार्यों में संलग्न है। इसी क्रम में, इस माह संस्था द्वारा हरिओम गौशाला, पचपेड़ी नाका में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।


यह गौशाला विशेष रूप से उन गायों की देखभाल के लिए समर्पित है, जो एक्सीडेंट में घायल हो जाती हैं, लावारिस अवस्था में पाई जाती हैं या गंभीर रूप से बीमार रहती हैं। इस सेवा कार्य के अंतर्गत वामा कैपिटल की टीम ने गायों को एंटीबायोटिक्स, चारा, पोषक आहार और 50 किलो गुड़ प्रदान किया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
इस कार्यक्रम में चैप्टर की प्रेसिडेंट आस्था बाफना, धृति शर्मा, हर्शल छाजेड़ रुपाली दुबे,गुंजन गोलेचा,रूपा सिंह,निकिता साहूहर्शल छज्जेद और अन्य 40 सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सेवा भावना के साथ गौ माताओं की देखभाल की। वामा कैपिटल की यह पहल समाज में दया, करुणा और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संस्था का उद्देश्य ‘परमार्थ प्रयास’ के माध्यम से हर माह ऐसे ही समाजोपयोगी कार्यों का आयोजन करना है, जिससे ज़रूरतमंदों को सहायता मिले और सामूहिक कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके।
इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी चैप्टर की पी.आर.ओ. (PRO)पल्लवी मिश्रा ने दी।
वामा कैपिटल आगे भी इस प्रकार की सेवाओं के लिए तत्पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *