छठ पूजा का व्यय रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोनी के खर्च में जोड़ा जाये मनहरण वर्मा प्रदेश सचिव युवा कांगेस
निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन कार्यालय रायपुर में शिकायत
मनहरण वर्मा प्रदेश सचिव युवा कांगेस ने कहा पूर्व मंत्री वर्तमान सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल के शब्दों के तहत छठ पूजा का व्यय रायपुर दक्षिण विधानसभा प्रत्याशी सुनील सोनी के खर्च में जोड़ा जाये
रायपुर विधानसभा दक्षिण से माननीय सुनील सोनी विधायक प्रत्याशी के लिये भारतीय जनता पार्टी से खडे हुये है जिनका प्रचार प्रसार जोर शोर से चल रहा है।
इसी प्रचार के तहत पूर्व मंत्री वर्तमान सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल पूर्व विधायक रायपुर दक्षिण द्वारा छठ पूजा महादेव घाट में प्रचार करते हुये मंच संचालन करते हुये बोले कि “सुनील सोनी खुद कमल खिलाने आये है” जबकि यह स्थान रायपुर दक्षिण विधानसभा के बाहर है। यह स्थान रायपुर पश्चिम में आता है जिसमें सभी विधानसभा के लोग छठ पूजा में आते है।
अतएव उक्त छठ पूजा के स्थल का दुरूपयोग प्रचार के लिये किया गया है
अतएव उक्त छठ पूजा का समस्त बिल सुनील सोनी के व्यय में जोडे जाने की कृपा करेंगे । जो निर्वाचन नियम के अनुकूल है मनहरण वर्मा प्रदेश सचिव युवा कांगेस

