जय श्री कृष्णा जय यादव जय माधव मगधा यादव समाज छत्तीसगढ़ जिला रायपुर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आहुत की गई जिसमे समाज हित में प्रमुख प्रमुख मुद्दे को रखा गया।
श्री गजानंद यादव जिला अध्यक्ष रायपुर के विचारो तथा सबकी सहमति से रायपुर जिला में दाह संस्कार में कफन कपड़े के प्रतिबंध तथा उसके एवज में शोकाकुल परिवार को सहयोग राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
*कृष्ण जन्माष्टमी के आय व्यय की भी जानकारी प्रदान की गई*।
आज भाई गजानंद यादव एवम उनकी टीम के निर्णायक पहल से मगधा यादव समाज रायपुर में हर्ष व्याप्त है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गरियाबंद जिले के युवा साथी भाई श्री सूर्यकांत यादव जी विशेष रूप से उपस्थित थे रायपुर के युवाओं द्वारा उनका गर्म जोशी से स्वागत किया गया।
रायपुर जिले के समस्त बंधु
जन सूर्या भाई का बहुत बहुत आभार धन्यवाद व्यक्त करते है जिन्होंने अपना अमूल्य समय रायपुर वासियों को प्रदान किया।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश तथा जिला के पदाधिकारीगण, समाज बंधु उपस्थित थे।

