पति ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा, पीड़िता ने पुलिस प्रशासन पर FIR नहीं लिखने का आरोप लगाया, एसपी को दिया ज्ञापन।
रायपुर, मठ पुरेना गोकुल नगर रायपुर निवासी शबाना खान पति मोहम्मद खान 45 वर्ष महिला ने अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ रायपुर पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत की है कि उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है ।
पीड़िता और उनके अधिवक्ता ने मीडिया को बताया की लगभग 24 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ पीड़िता की शादी नयापारा फूल चौक निवासी मोहम्मद खान पिता अहमद खान के साथ हुई थी शादी के एक वर्ष पश्चात भी वैवाहिक दाम्पत जीवन से कोई संतान नहीं होने पर उसके पति एवं परिवार वाले उसे मारपीट कर प्रताड़ित करते थे पति तीनों बहनों की बात में आकर मारपीट करता था मेडिकल चेकअप कराने के बाद पति में कमी होने की वजह से बच्चा नहीं होने की पुष्टि हुई।
पीड़िता ने आगे बताया की 2021 में उसके पति का एक्सीडेंट होने के कारण कमर, पैर और पिंडली की हड्डी टूट गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे लगभग 5 महीने तक बेड पर थे मेरे द्वारा उनका खाना पीना, लैट्रिन बाथरूम, दवाई समय पर देना, चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना इत्यादि पूरी तरह ख्याल रखा गया। लगभग 6 महीने बाद मेरे पति ठीक हो गए।
पीड़िता ने आगे बताया कि उसके पति ने उससे कहा मुझे पैसे की आवश्यकता है और ऐसा बोल कर मुझे शादी में उपहार स्वरूप प्राप्त घर का 22 तोला सोना, 40 तोला चांदी बेच दिया और मुझे अपने मायके जाकर और रुपया लाने कहा, मेरे मना करने पर मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज कर दिनांक 28/ 11/ 2021 को संजय नगर के घर से निकाल दिया और संजय नगर के मकान को भी बेच दिया ।
कुछ समय बाद मुझे पता चला कि मेरा पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है और वह उसी के साथ मंडी गेट पंडरी रायपुर में रह रहा है यह सब पता चलने के बाद मैं अपने भाई, जीजा और मामा के साथ उनसे मिलने गई, मुलाकात कर जब पति से उस औरत के संबंध में बातचीत की *तो वह भड़क गया और मुझे गाली देते हुए कहा तू अपने आपको क्या समझती है मैं तुझे आज तलाक देता हूं ऐसा कहकर मेरे साथ है आए मेरे जीजा, भाई व मामा के सामने तीन बार लगातार तलाक, तलाक, तलाक बोला और कहा कि अब तू निकल जा मेरे घर से, तू मेरी बीवी नहीं रही, तू मेरे लिए हराम हो गई है और दोबारा इस घर में आएगी तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा।*
इसके बाद मेरे द्वारा दिनांक 10/ 5/ 2023 को थाना टिकरापारा रायपुर और महिला थाना रायपुर में दिनांक 8/9/ 2023 एवं 22/ 10/ 2023 को आवेदन देकर शिकायत की गई, कोई कार्रवाई नहीं होने पर मेरे द्वारा एसपी ऑफिस में शिकायत की जा रही है।

