*नव युवा दुर्गोत्सव समिति बजरंग चौक कसेकेरा द्वारा शांतिपूर्वक हुआ मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन*
गरियाबंद :- जिला गरियाबंद ग्राम कसेकेरा मे शारदीय नवरात्र में स्थापित मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार देर रात तक शांतिपूर्वक विसर्जन अच्छे नागरिक होने फ़र्ज निभाया
नव युवा दुर्गोत्सव समिति बजरंग चौक कसेकेरा के तत्वावधान में गॉव में सैकड़ों की संख्या में मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस गॉव के मुख्य मार्ग से होकर गुजरा। तट पर विसर्जन के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। देर रात तक यहां विसर्जन होता रहा। गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकला। जुलूस में शामिल लोगों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाए। प्रशासन ने विसर्जन के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। देर रात तक विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। शांतिपूर्वक विसर्जन समाप्त होने के बाद प्रशासन को राहत मिली है।
संवादसूत्र के अनुसार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी धूमधाम से किया गया। हजारों की संख्या में भक्तगण जुलूस में शामिल थे। प्रतिमा विसर्जन जुलूस का जगह-जगह आयोजकों द्वारा स्वागत किया गया और प्रसाद का वितरण हुआ। शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का देर शाम विसर्जन किया गया।
नव युवा दुर्गोत्सव समिति बजरंग चौक कसेकेरा द्वारा स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को सजाकर भव्य जुलूस के साथ गजे बाजे के धुनों पर नव युवक थिरकते हुए उक्त सरहानीय कार्य मे अध्यक्ष रामभरोसा दीवान
सचिव मोनू दीवान
आयोजक अर्जुन दीवान
सदस्य दौलत दीवान खेलवन दिवान यादराम दीवान पानसिंग दीवान विजय दीवान विक्रम पटेल संतोष दीवान प्रियांशु दीवान द्रोपती कुमारी दीवान करिश्मा दीवान मुस्कान दीवान हेमंत दीवान पंचराम दीवान पूजा पटेल टेमन दिवान की अहम् भूमिका रही

