श्री बी आर वर्मा सीईओ जनपद पंचायत कुरूद के द्वारा जल जागर महोत्सव में आर्ट एग्जिबिशन और वर्कशॉप के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
कलाकार एवम् समाजसेवी जानकी गुप्ता ने कहा कि मैं एक आर्ट टीचर हू 2008 से विभन्न स्कूल में कला शिक्षिका के पद पर कार्यरत हू बहुत से मेरे स्टूडेंट्स कला प्रतियोगिता मे इंटरनेशनल और नेशनल लेवल पर पहुंचकर अपने जिले का नाम रोशन कर चुके है बच्चो को सिखाने की धुन में मैं अपनी कला का प्रदर्शन करना भूल गई थी ,मुझे अपने आर्ट को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करने और मंच प्रदान करने के लिए धमतरी जिला प्रशासन को हृदय से आभार प्रदर्शित करते हुए कहा की हतोत्साहित हो कर अपना कार्यक्षेत्र बदल चुके कलाकारों को इस प्रदर्शनी ने पुनः जीवंत कर दिया
कलाकारों को प्रोत्साहन एवम् मंच प्रदान करके स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना ,कबाड़ से जुगाड कर रियूज रिसाइकल के द्वारा पर्यावरण संरक्षण से स्कूल के बच्चो को जोड़ना और जन जन तक पानी के महत्व को समझाने और सहेजने के इस महोत्सव की असीम सफलता के लिए आदरणीय कलेक्टर मैडम एवम् पूरी टीम का ये सराहनीय और अतुलनीय प्रयास है , विभिन्न शासकीय एवम् गैर शासकीय विभाग द्वारा आयोजित नेशनल, स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल ड्रॉइंग प्रतियोगिता प्र में कई बार प्रथम स्थान पर रह चुके देवांशू गुप्ता के द्वारा बनाया गया ऑटो पार्ट्स से मुर्गा ,स्प्रिंग से मकड़ी और साईकिल के चैन से बनी उल्लू आकर्षण का विषय रहा लोगो ने जमकर फोटो खींचे, कृति फाईन आर्ट्स के नव कलाकारों श्रेया अग्रवाल, लावण्या अग्रवाल , समीक्षा अग्रवाल ,अर्शिया गोयल ,काव्या ,विहान गोयल,तनिषा महावार, परी रामरच्छानी,संस्कृति ,समृद्धि गुप्ता , कोमू पिंजानी आदि के द्वारा अंब्रेला डेकोरेशन कर पंडाल को सजाया गया एवम् जल संरक्षण विषय पर बनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई ।

