*सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र*
भगवान श्री राधा कृष्ण एवं मां भगवती की असीम कृपा से नवरात्रि के इस पावन अवसर पर सर्व यादव समाज के द्वारा निशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। यादव भवन पुनीत होटल के पीछे पंडरी कपड़ा मार्केट रायपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सर्व यादव समाज की प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु जी, श्रीमती किरण यादव जिला पंचायत बिलासपुर, वंदना यदु जी, कोमल यदु जी ने फीता काट कर किया , साथ ही ललिता यादव जी , समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष मदनलाल रावत जी, प्रदेश महासचिव मनोज यादव जी, मगधा समाज रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गजानंद यादव जी , सचिव सतीश यादव , कोषाध्यक्ष गुलेश्वर कांडा जी , प्रवक्ता मीत यादव जी , जोरा परिक्षेत्र अध्यक्ष हेमराज यादव जी, भगवान यादव जी, संस्कृति एवं क्रीडा सचिव राम प्रसाद यादव जी, किशन यादव जी, तुलेश यादव जी , मगधा समाज कि महिला टिम से स्नेहालता यादव, रीया यादव, रेशमा यादव, बबली यादव, नीतू यादव, अनुराधा यादव, पिंकी यादव, नेहा यादव,रीता यादव , लता यादव, वर्षा यादव, मंजू यादव एवं भारी संख्या में समाजजन उपस्थित थे, प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए अतिथियों ने कहा कि शहरी क्षेत्रों मे महिलाओं के लिए कई रास्ते हैं जिसमे महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। यह अच्छा कार्य है कि इस क्षेत्र मे महिलाओं के लिए भी अब सर्व यादव समाज संस्था कार्य कर रही है। समाज की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है , जिससे अब यादव समाज कि महिलाओं को रोजगार व धन की प्राप्ति कर सकेंगी। जिसमे महिलाओं व लड़कियों को सिलाई कटाई आदि के प्रशिक्षण दिये जाएंगे। जिससे वे सिलाई का कार्य कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार कर सकेंगे।

