जियो मार्ट के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर गिरफ्तार

जियो मार्ट के कर्मी पर जानलेवा हमलावर गिरफ्तार

मंगलवार को भरी दोपहर कटोरा तालाब इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को शो रूम में घुसकर चाकू मारा। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कटोरा तालाब इलाके में स्थित संत कंवर राम स्कूल के रास्ते में जियो मार्ट है। जहां दोपहर दो बजे चार अज्ञात युवक आटो से पहुंचे। इनमें एक ड्राइवर था।सभी एक एककर घूसे और पूरे दुकान में टहलते रहे। एक ने काउंटर पर एक बैग रखा। और दूसरे ने बैग से मिर्ची पाउडर निकाला और कुर्सी पर बैठे कर्मचारी मो. वारिस खान के चेहरे पर फेंका। और फिर नुकीली धारदार चीज से हमला किया। इसमें वारिस के पीठ, कमर सीने पर गहरी चोटें आई। वारिस मौदहापारा निवासी है हमले के बाद सभी युवक फरार हो गए। इस दौरान जियो मार्ट के दूसरे साथी कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। इस घटना की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती करा हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। चंद घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोपहर 2:00 बजे करीब सानू उर्फ प्रणय यादव निवासी महादेघाट डीडी नगर ने बेवजह गाली गलौज करते हुए अपने पास रख रोटी बनाने के लोहे के चिमटे (पलटा) के नुकीले सिरे का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *